वियतनाम में तूफान पीड़ितों की मदद के लिए 42 लाख डालर का आवंटन

हनोई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने वियतनाम में आए विनाशकारी तूफान डैमरी से प्रभावित 150,000 लोगों की सहायता के लिए 42 लाख डॉलर के अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी है।

वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि इस फंड को 150,000 लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने और अगले छह महीने तक नाजुक हालात में हस्तक्षेप के लिए प्रयोग किया जाएगा। 150,000 लोगों में करीब 47,000 बच्चे शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, 4 नवंबर को आए तूफान डैमरी के कारण कारण देश के मध्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई और तबाही हुई।

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में वियतनाम को लगभग 6.05 करोड़ डॉलर की आवश्यकता होगी।

तूफान से 43 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें से 400,000 लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है।

देश के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा, “इस साल के पहले 10 महीनों में वियतनाम में आई प्राकृतिक आपदाओं में 245 लोग मारे गए या लापता हैं। प्राकृतिक आपदाओं में ज्यादातर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493