हनोई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। वियतनाम में पिछले चार दिनों से भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 37 लोग मारे गए और 40 अन्य लोग लापता हैं, अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
बाढ़ और भूस्खलन से 21 लोग घायल हो गए हैं, 16,700 से अधिक घरों में पानी घुस गया है, 39,300 हेक्टेयर से अधिक खेतों के फसल बर्बाद हो गए हैं, लगभग 1,200 मवेशी और करीब 40,000 पक्षी मारे जा चुके हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पीड़ितों में होआ बिन्ह प्रांत से 11, नघे अन और थान होआ से आठ, सन ला से पांच, येन बाई से चार और हनोई शहर से एक व्यक्ति मारे गए हैं।
dharmpath.com dharmpath