हनोई, 22 मई (आईएएनएस)। वियतनाम में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। इस चुनाव के लिए 6.9 करोड़ मतदाता योग्य हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस चुनाव के जरिये वर्ष 2016-2021 के कार्यकाल के लिए 14वीं नेशनल एसेम्बली (एनए) तथा सभी स्तर के ‘पीपुल्स काउंसिल’ के प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाना है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जिसके लिए 91,476 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
14वीं एनए के लिए हो रहे चुनाव में 870 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 500 प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाना है।
राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद (एनईसी) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा था कि चुनाव के नतीजे अगले 20 दिनों के भीतर जारी हो जाएंगे।
14वीं एनए का पहला सत्र जुलाई में होने वाला है।
dharmpath.com dharmpath