हनोई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम में 2016 की पहली छमाही के दौरान 10,004 लोक सेवक पद हटाए गए हैं।
प्रशासनिक प्रणाली के तहत भुगतान कटौती के संदर्भ में यह कदम उठाया गया है।
सिन्हुआ के मुताबिक, यह छंटनी वियतनाम के 18 मंत्रालयों और 61 इलाकों में की गई है।
वर्ष 2015 की शुरुआत से देश की प्रशासनिक प्रणाली से 15,779 पदों को हटाया गया है।
मौजूदा समय में देश में दो लाख से अधिक लोक सेवक हैं।
अधिकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से लोक सेवा से घटाए गए सदस्यों की संख्या कम रही है। यह पूर्व के लक्ष्य से बहुत पीछे है, जिसके मुताबिक हर साल 40,000 पदों में कटौती की जानी है, जो वियतनाम में कार्यरत लोक सेवकों का 1.5 प्रतिशत है।
dharmpath.com dharmpath