हो ची मिन्ह सिटी कस्टम विभाग ने रविवार को बताया कि मध्य फू येन प्रांत की न्गुयेन थी थाओ और उत्तरी विन्ह फुक प्रांत के अन्ह कुआन को शुक्रवार रात अफ्रीका से वियतनाम आते वक्त गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने अपने बैग में सींगों के कटे हुए टुकड़ों को विभिन्न सामानों के बीच छुपा रखा था।
ये सींग अफ्रीका के दो सींग वाले गैंडों की एक दुर्लभ प्रजाति के हैं, और काला बाजार में इनकी कीमत छह अरब वियतनामी डोंग से अधिक (2,69,000 डॉलर) है।
dharmpath.com dharmpath