वियतनाम : हर साल किशोरावस्था में गर्भपात के 6,000 मामले

हनोई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम में हर साल किशोरवास्था में गर्भपात के करीब 6,000 मामले सामने आते हैं। ‘जनरल ऑफिस फॉर पापुलेशन एंड फैमिली प्लानिंग’ (जीओपीएफपी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन समाचार पत्र ‘तियेन फोंग’ के मुताबिक जीओपीएफपी ने कहा कि वर्ष 2015 में वियतनाम में गर्भपात के करीब 2,80,000 मामले सामने आए थे। इनमें से दो प्रतिशत मामले किशोर उम्र में गर्भपात के थे।

तियेन फोंग के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये आंकड़े केवल सार्वजनिक चिकित्सा संस्थानों से एकत्रित किए गए हैं। वास्तविक आंकड़ों की संख्या और ज्यादा बड़ी हो सकती है। कई किशोर मनोवैज्ञानिक भयों के कारण निजी स्वास्थ्य केंद्रों की सहायता लेती हैं।

जीओपीएफपी के संचार और शिक्षा विभाग प्रमुख डिन्ह हुय डुयोंग ने कहा कि वियतनाम में पिछले कुछ वर्षो में किशोर उम्र के गर्भाधान के मामलों में कमी आने के बावजूद इसका आंकड़ा अभी भी काफी ऊंचा है।

जीओपीएफपी के आंकड़ों के मुताबिक, हर 100 लड़कियों में से करीब तीन लड़कियां किशोरावस्था में ही गर्भवती हो जाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493