मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभा चुके विराट कोहली ने दीपावली का पर्व, रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ गोवा में इंडियन सुपर लीग मैच देखकर मनाया।
फुटबॉल का यह मैच एफसी और दिल्ली डायनामोज के बीच खेला गया था। वहीं अनुष्का और विराट ने एक-साथ तस्वीर क्लिक कराई। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।
विराट गोवा की आईएसएल फ्रेंचाइजी एफसी के मालिक भी हैं। वहीं अनुष्का इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द रिंग’ में शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath