विराट की सफलता का राज, रनों की भूख, कड़ी मेहनत : राठौर

कोलकाता, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विक्रम राठौर का कहना है कि विराट कोहली की सफलता का राज योग्यता के साथ रनों की भूख और कड़ी मेहनत है।

राठौर ने यह बात मंगलवार को कही। वह इस समय हिमाचल प्रदेश की रणजी टीम के कोच हैं जिसे बुधवार से शुरू हो रहे ग्रुप-डी के मुकाबले में बंगाल से भिड़ना है।

राठौर ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वह हमेशा से ही महान खिलाड़ी रहे हैं। मेरा मानना है कि वह रनों के बेहद भूखे और कड़ी मेहनत करने वाले हैं। वह आज जो कुछ भी हैं उसमें इन सभी चीजों का योगदान है।”

राठौर ने भारत के लिए 1996 से 1997 तक छह टेस्ट और सात वनडे खेले थे। उनका कहना है कि कोहली हमेशा से सुपरस्टार बनना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “वह सुपरस्टार बनना चाहते थे। वह इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उनमें हमेशा से यह योग्यता थी। इन सभी चीजों का संयोजन उनके लिए काम कर रहा है और वह देश के लिए काफी अच्छा कर रहे हैं।”

कोहली ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में दो शतक जड़े हैं। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।

राठौर से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा टीम भारत की सबसे सफल टीम है तो राठौर ने कहा कि आने वाला दक्षिण अफ्रीका दौरा इस बात को साफ कर देगा।

भारत तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए अगले साल जनवरी-फरवरी में दक्षिण अफ्रीका जाएगा।

राठौर ने कहा, “यह भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम है या नहीं, यह कहना मुश्किल है। वह विदेशों में कैसा खेलते हैं, दक्षिण अफ्रीका में कैसा प्रदर्शन करते हैं, उनके सामने किस तरह की टीमें आती हैं इसका काफी असर पड़ेगा।”

उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका का अगामी दौरा टीम के लिए काफी अहम होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493