बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। चीन प्रशासन ने बुधवार को एक फ्रांसीसी-चीन परमाणु कचरे के पुनर्चक्रण परियोजना को निलंबित कर दिया। इसे लेकर हजारों की संख्या में इलाके के लोग कई दिनों से विरोध कर रहे थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, लिनयुंगएंग शहर में सरकार ने अपने 800 टन वार्षिक कचरा साफ करने की परियोजना निलंबित करने की घोषणा की। इसके साल 2020 तक कार्य शुरू कर देने की उम्मीद थी।
पुलिस ने रविवार को विरोध प्रदर्शन दबाने की कोशिश की। इस प्रक्रिया में कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
कचरा प्रबंधन संयत्र के लिए अब नई जगह देखी जा रही है। इसे चीन के राष्ट्रीय परमाणु निगम द्वारा फ्रांस के उरेवा तकनीकी की मदद से बनाया जाएगा।
इस समझौते पर साल 2012 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद की चीन यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, वर्तमान में 20 निर्माणाधीन और 35 चालित रियक्टरों के साथ, यह परियोजना चीन के परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनने की योजना का हिस्सा है।
dharmpath.com dharmpath