विलारियल कोच ने की बकाम्बु के चीन जाने की पुष्टि

मेड्रिड, 4 जनवरी (आईएएनएस)। विलारिल के स्ट्राइकर सेड्रिक बकाम्बु चीनी सुपर लीग क्लब बीजिंग गुआन में शामिल होने जा रहे हैं।

विलारियल क्लब के कोच जेवियर सेलेजा ने इसकी पुष्टि की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, किंग्स कप मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कोच सेलेजा ने कहा कि इस सीजन में स्पेनिश लीगा सेंटानडेर के लिए नौ गोल दागने वाले बकाम्बु क्लब से जा रहे हैं।

वह चीनी सुपर लीग क्लब गुआन में चार करोड़ यूरो (4.8 करोड़ डॉलर) में शामिल हो रहे हैं।

सेलेजा ने कहा, “बकाम्बु का स्थानांतरण पक्का हो चुका है और यह कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। यह स्थानांतरण सभी के पक्ष में हैं। इसमें बायआउट क्लॉज भी शामिल है और मुझे ऐसा लग रहा है कि गुआन क्लब इसका भी भुगतान करेगा।”

बकाम्बु ने स्पेन में ढाई साल बिताए हैं और उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में टीम के लिए 48 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493