विलारियल से जुड़े अर्जेटीना के इस्पीनोजा

कास्टेलोन (स्पेन), 5 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब विलारियल ने गुरुवार को अर्जेटीना के खिलाड़ी क्रिस्टीयन इस्पानोजा के साथ करार की घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक इस्पीनोजा 21 साल के मिडफील्डर हैं और सीए हुराकान के साथ तीन सीजन तक स्पेनिश फर्स्ट डिवीजन मे खेल चुके हैं।

क्लब ने हालांकि इस्पीनोजा के साथ हुए करार के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा कि उसने इस्पीनोजा से करार के लिए टर्मिनेशन क्लॉज का भुगतान किया है।

मीडिया की रपट के मुताबिक यह रकम 80 लाख डॉलर हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493