विलियम, केट ने लंदन हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

लंदन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन ने लंदन हमले में मारे गए लोगों की याद में वेस्टमिंस्टर एबे में हुई सामूहिक प्रार्थना सभा में भाग लिया।

राजकुमार विलियम, उनकी पत्नी केट मिडिलटन और विलियम के भाई राजकुमार हैरी ने लंदन हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी।

इस प्रार्थना सभा में लगभग 2,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रार्थनसभा में ब्रिटिश शाही परिवार के साथ ब्रिटेन के गृहमंत्री एंबर रड, लंदन के मेयर सादिक खान और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कार्यकारी आयुक्त क्रेग मैके भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 22 मार्च को वेस्टमिस्टर पैलेस के बाहर खालिद समूद नाम के एक शख्स ने अपने वाहन से लोगों को कुचल दिया था और उसके बाद एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

इस हमले में हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493