नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक सलाहकार, ब्रोकिंग एंड समाधान कंपनी विलिस टावर्स वाटसन ने भारत की ब्रोकिंग कंपनी अलमंड्ज इंश्योरेंस ब्रोकर्स की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अलमंड्ज इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्रा.लि. के अध्यक्ष रोहित जैन ने कहा, “जोखिम प्रबंधन, विश्लेषण और विभिन्न उत्पादों की गहरी विशेषज्ञता रखनेवाली ब्रोकिंग सेवा देने कंपनी में रुचि और मांग दोनों में इजाफा देखने को मिला है। विलिस टावर्स वाटसन का वैश्विक अनुभव और अलमंड्ज का स्थानीय विशेषज्ञता का गठजोड़ और बेहतरीन ग्राहक सेवा देने पर दोनों कंपनियों के जोर देने से हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और भारत के इंश्योरेंस और रिइंश्योरेंस क्षेत्र को लाभ होगा।”
विलिस टावर्स वाटसन के एशिया प्रमुख स्कॉट बर्नेट ने कहा, “यह संयुक्त उद्यम प्रतिभा, विशेषज्ञता और अनुभव के संदर्भ में भारत में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा। हमारे ग्राहकों के पास डेटा संचालित परख की सुविधा होगी, जो गहन क्षेत्र व उद्योग विशेषज्ञता के साथ उत्कृष्ट श्रेणी के विश्लेषणात्मक और प्रौद्योगिकी क्षमता से लैस होगा।”
अलमंड्ज इंश्योरेंस ब्रोकर्स देश के नौ शहरों में परिचालन करती है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहर शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath