विलोव बनी मार्क जेकब्स की ब्रांड एंबेसडर

लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ की बेटी और गायिका विलोव स्मिथ को फैशन कंपनी मार्क जैकब्स के ऑटम-विंटर 2015 अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है।

विलोव मार्क जैकब्स की मॉडल के रूप में गायिका चेर के साथ ब्रांड के नए प्रचार अभियान का हिस्सा होंगी

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कंपनी के प्रमुख डिजाइनर मार्क ने अपने इंस्टाग्राम खाते में 14 वर्षीया विलोव को अपना नया उभरता सितारा घोषित किया।

इंस्टाग्राम पर जारी तस्वीर में विलोव एक स्टूल पर खड़ी हैं। उन्होंने लंबी स्कर्ट के साथ वैसी ही जैकेट पहन रखी है, जैसी इससे पहले इंटरनेट पर जारी तस्वीर में चेर ने पहनी थी।

तस्वीर के शीर्षक में विलोव को ‘प्रतिभावान, स्टाइलिश और आकर्षक’ बताया।

मार्क ने अपने नए प्रचार अभियान के लिए चेर और विलोव दोनों को चुना है।

उन्होंने लिखा, “आज आपके सामने पेश कर रहा हूं प्रतिभावान, स्टाइलिश और आकर्षक विलोव स्मिथ को।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493