विलो स्मिथ को पिता विल को माफ करने में लगे कई साल

लॉस एंजेलिस, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ और जडा पिंकेट स्मिथ की बेटी विलो स्मिथ ने बताया कि उन्हें अपने पिता को माफ करने में कई साल लग गए। उन्हें लगता था कि उनकी कोई परवाह नहीं करता।

18 वर्षीया विलो ने 2010 में अपने एकल गीत ‘विप माइ हेयर’ से डेब्यू किया था।

उन्होंने फेसबुक वॉच के ‘रेड टेबल टॉक’ के एक एपिसोड में कहा, “2010 में ‘लिप माइ हेयर’ के मामले में मुझे निश्चित रूप से आपको (जडा) और डैडी को माफ करना पड़ा था। खासतौर पर आपको क्योंकि कई मौकों पर उनका बर्ताव कठोर था।”

उन्होंने कहा, “कुछ साल लगे यह समझने की कोशिश करने में कि ऐसा नहीं था कि उस दौरान कोई इस बात की परवाह नहीं करता था कि मुझे क्या महसूस हो रहा है।”

‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, उन्होंने जब अपने माता-पिता को माफ किया तभी उन्होंने खुद को भी माफ करना सीखा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493