विवादास्पद जर्मन लेखक ने रैंडम हाउस को अदालत में घसीटा

बर्लिन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रकाशक दिग्गज ‘रैंडम हाउस’ ने मुस्लिम विरोध भावनाएं भड़कने के डर से कथित तौर पर जर्मनी के विवादास्पद लेखक थिलो सारराजिन की नई किताब को लॉन्च करने से मना कर दिया है।

‘डेली मेल’ के मुताबिक, सारराजिन की नई किताब ‘हॉस्टाइल टेकओवर : हाउ इस्लाम हैंपर्स प्रोग्रेस एंड थ्रेटेंस सोसायटी’ को लेकर हो रहे विवाद पर सोमवार को म्युनिख की एक अदालत में सुनवाई होगी।

नई किताब के अगस्त अंत तक बुकस्टोर्स में आने की संभावना है और इसमें कुरान की करीबी रूप से आलोचना की गई है।

सारराजिन (73) का कहना है कि उन्होंने रैंडम हाउस के साथ नवंबर 2016 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

डेली मेल ने लेखक के हवाले से कहा, “प्रकाशन तिथि को लेकर काफी आगे पीछे करने के बाद प्रकाशक ने कहा कि वह मई अंत तक पुस्तक को जारी नहीं कर सकेंगे।”

बयान में रैंडम हाउस ने सारराजिन की नई किताब को अघोषित करार दिया और कहा कि उनकी प्रकाशन को रोकने और उसमें बाधा डालने की कोई मंशा नहीं है।

उन्होंने कहा,”लेखक किसी अन्य प्रकाशक के साथ कभी भी पुस्तक को प्रकाशित करवाने के लिए स्वतंत्र हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493