विवेक अग्निहोत्री की ‘द ताशकंद फाइल्स’ की शूटिंग दिल्ली में

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को समर्पित फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ की शूटिंग के लिए राष्ट्रीय राजधानी का रुख किया है।

अग्निहोत्री ने सोमवार को ट्वीट किया, “दिल्ली में शूटिंग कभी इतनी शानदार नहीं रही। ‘द ताशकंद फाइल्स’।”

उन्होंने एक सेल्फी भी साझा की, जो इंडिया गेट के आसपास की नजर आ रही है।

खोजी थ्रिलर फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे। कहानी में दो पक्ष दिखाए जाएंगे।

वर्ष 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग की समाप्ति के शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ताशकंद में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के कारण लाल बहादुर शास्त्री की मौत हो गई थी।

वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493