विवेक अग्रवाल को युवा उद्यमी सम्मान

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। युवा व्यवसाई विवेक अग्रवाल को ‘युवा उद्यमी 2015’ खिताब से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को यहां प्रदान किया।

अग्रवाल (28) रियल एस्टेट, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रियता के साथ कारोबार कर रहे हैं। उनके कारोबार में 2,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं।

अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, “यह पुरस्कार सम्मान की बात है और मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है। इससे मुझे प्रेरणा और शक्ति मिली है। खुद का व्यवसाय शुरू करना और उद्यमी बनना इतना सरल नहीं है। उद्यमियों को अपने पथ बनाने के लिए एक बड़ा वित्तीय जोखिम लेना पड़ता है।

रूडी ने अग्रवाल को सम्मिात करते हुए कहा कि भारत को दुनिया में एक आर्थिक ताकत के रूप में स्वयं को स्थापित करना है, तो उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को आगे आना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493