विवेक ओबेरॉय ने ‘सुल्तान’ को सराहा

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। सलमान संग विवादों में उलझ चुके अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने उनकी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म ‘शानदार’ होगी।

नागेश कुकुनूर की फिल्म ‘धनक’ की स्क्रिनिंग पर विवेक से शाहरुख खान की ‘रईस’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ के बारे में पूछा गया था।

विवेक ने विशेष रूप से ‘सुल्तान’ के बारे में कहा, “यह फिल्म शानदार लग रही है। मुझे लगता है कि सभी बड़े सितारों का भूमिकाओं के साथ प्रयोग करना, बायोपिक या अलग तरह के किरदारों में दिखना बड़ी बात है।”

विवेक फिलहाल यशराज फिल्म्स की ‘बैंकचोर’ में रितेश देशमुख और रिया चक्रवर्ती के साथ काम कर रहे हैं।

रानी मुखर्जी के साथ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘साथिया’ भी इसी प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित है।

विवेक आगामी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493