विवेक जुनून भरी रोमांटिक फिल्में करने के इच्छुक

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। मारधाड़ और कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विवेक आनंद ओबेराय ने बताया कि वह जुनून से भरी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में करने के इच्छुक हैं।

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। मारधाड़ और कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विवेक आनंद ओबेराय ने बताया कि वह जुनून से भरी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में करने के इच्छुक हैं।

वह वर्ष 2002 की फिल्म ‘साथिया’ में आदित्य के रूप में नजर आ चुके हैं।

क्या विवेक ने रोमांटिक फिल्मों से दूरी बना ली है?

इस पर विवेक ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “नहीं ऐसा नहीं है। मैं सशक्त और बेहतरीन लव स्टोरी करना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं बेहतरीन रोमांटिक फिल्में करनेोक उत्सुक हूं, जिसे मैं अधिक परिपक्वता के साथ खेल सकता हूं।”

विवेक वर्तमान में बम्पी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘बैंक चोर’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसमें रितेश देशमुख भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493