विवेक से हल होगा रूस-तुर्की विवाद : ईरान

तेहरान, 27 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने शुक्रवार को कहा कि रूस के विमान को मार गिराए जाने के बाद रूस और तुर्की के बीच बढ़ते तनाव को समझदारी और आपसी विचार विमर्श से हल किया जा सकता है।

प्रेस टीवी की रपट के मुताबिक जरीफ ने तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू को भेजे संदेश में कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमारे दो पड़ोसी और मित्र राष्ट्रों (तुर्की-रूस) के बीच हाल में पैदा हुए मसलों को समझदारी और बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। और, हम सब इलाके और विश्व की मुख्य समस्या, आतंकवाद से लड़ने में सक्षम होंगे।”

उन्होंने तुर्की और ईरान के बीच आपसी सहयोग और बढ़ाने पर जोर दिया ताकि दोनों देश क्षेत्र और मुस्लिम जगत के सामने पेश उन चुनौतियों का सामना कर सकें “जो अब संवेदनशील और जटिल हो गई हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493