विशाल की अगली फिल्म का नाम भी रजनीकांत से प्रेरित

चेन्नई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विशाल कृष्णा रेड्डी की आगामी तमिल फिल्म रजनीकांत की 1983 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पायुम पुली’ के नाम पर आधारित है। यह दूसरा मौका है, जब विशाल ने रजनीकांत की किसी फिल्म को अपनी फिल्म का शीर्षक बनाया है।

पिछले साल विशाल की तमिल थ्रिलर फिल्म ‘नान सिगापु मनिथन’ भी रजनीकांत की फिल्म के नाम पर आधारित थी।

‘पायुम पुली’ के निर्माताओं ने गुरुवार को ट्विटर पर इस नाम का ऐलान किया।

सुसीनथिरन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विशाल को मदुरई में तैनात एक अंडककवर पुलिसकर्मी के रूप में दर्शाया गया है।

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें काजल अग्रवाल और समुथिरकानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493