चेन्नई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘थुप्परीवालन’ की सफलता के बाद अभिनेता विशाल ने बुधवार से आगामी तमिल फिल्म ‘सैंडाकोझी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
चेन्नई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘थुप्परीवालन’ की सफलता के बाद अभिनेता विशाल ने बुधवार से आगामी तमिल फिल्म ‘सैंडाकोझी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
निर्माताओं ने एक बयान में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “शूटिंग मुख्य रूप से कल से शुरू होगी। अगले दो महीनों में फिल्म की शूटिंग खत्म करने की योजना है। शहर के बाहरी इलाके में पहले से फिल्म के लिए बड़ा सेट लगाया जा चुका है, जहां शूटिंग होगी।”
उन्होंने कहा कि ‘सैंडाकोझी’ की रिलीज के एक दशक बाद विशाल निर्देशक लिंगुसामी के साथ फिर से काम कर रहे हैं।
कीर्ति सुरेश फिल्म की नायिका हैं, जबकि वरलक्ष्मी सरतकुमार खलनायिका बनी हैं।
युवान शंकर राजा फिल्म का संगीत देंगे।
इसमें अनुभवी अभिनेता राज किरण भी शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म के पहले भाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
dharmpath.com dharmpath