विशाल कृष्णा फिर घायल हुए

सुभाष के. झा

सुभाष के. झा

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। तमिल-तेलुगूअभिनेता विशाल कृष्णा एक बार फिर स्टंट करते समय घायल हो गए हैं। उनके लिए हैरतअंगेज स्टंट करते समय घायल होना नई बात नहीं है।

तुर्की में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान विशाल बाइक से बुरी तरह से गिर गए और उनके पैर और हाथ जख्मी हो गए।

तुर्की से बात करते हुए विशाल ने बताया, “मैं बुरी तरह से गिर गया था लेकिन यह और बुरा भी हो सकता था। इसलिए मैं खुद के और ज्यादा घायल नहीं होने के लिए आभारी हूं क्योंकि यह और ज्यादा बुरा भी हो सकता था।”

यह पूछे जाने पर कि वास्तव में क्या हुआ था विशाल ने बताया, “यह एक बाइक स्टंट था और बाइक (एक एटीवी) मेरे ऊपर गिर गई। मेरा पैर और हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। खुशकिस्मती से कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ। लेकिन, सूजन बहुत ज्यादा है जो ठीक होने में समय लेगी। मैं अपने पैर और हाथ के ठीक होने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं बहुत जल्द शूटिंग पर लौटूंगा। हम समय नहीं गंवा सकते।”

अभिनेता ने कहा कि आज के दर्शक तकनीकों को समझने में माहिर हैं, ऐसे में स्टंट के दौरान जोखिम लेना पड़ता हैं। दर्शकों को अब भरमाया नहीं जा सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493