मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में रैपर की भूमिका निभा रहे अभिनेता विशाल आदित्य सिंह अपनी प्रतिभा के इस्तेमाल से खुश हैं और उन्होंने शो के लिए खुद गीत लिखे हैं।
‘चंद्रकांता’ में प्रिंस वीरेंद्र प्रताप सिंह (वीर) के रूप में नजर आए अभिनेता रैपर की भूमिका के लिए उत्साहित हैं।
विशाल ने कहा,”मैं इस तरह की भूमिका का इंतजार कर रहा था। इस शो में मेरा किरदार तेवर मनमौजी, तुनकमिजाजी है और सबसे अच्छा यह है कि मैं रैप कर सकता हूं।”
उन्होंने कहा,”इस शो ने मुझे मेरी प्रतिभा का इस्तेमाल करने का मौका मिला। मुझे यह पसंद है।”
dharmpath.com dharmpath