विशाल भारद्वाज की ‘पटाखा’ की शूटिंग पूरी हुई

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘पटाखा’ की शूटिंग माउंट आबू में पूरी हो गई है।

हास्य से भरपूर ‘पटाखा’ दो बहनों बड़की और छुटकी के बारे में है, जो राजस्थान के एक छोटे से गांव से हैं और हमेशा आपस में लड़ती रहती हैं। शादी के बाद दोनों को अहसास होता है कि वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकती हैं और साथ ही एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकती हैं।

फिल्म की कहानी जाने-माने लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है।

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, राधिका मदान और विजय राज खास भूमिकाओं में हैं।

‘पटाखा’ 28 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493