विशेष महासभा के लिए फीफा का सुधार प्रस्ताव तैयार

ज्यूरिख, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने अगले साल फरवरी में होने वाले विशेष महासम्मेलन में पेश करने के लिए सुधार का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

इस सुधार प्रस्ताव को व्यापक भ्रष्टाचार के कारण धूमिल हुई फीफा की छवि और साख को बहाल करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रस्ताव में फीफा अधिकारियों के कार्यकाल की सीमा और 25 सदस्यीय एक्जिक्यूटिव कमिटी की जगह 36 सदस्यीय फीफा काउंसिल के गठन का प्रस्ताव शामिल है।

फीफा के कार्यकारी अध्यक्ष इस्सा हायातोउ ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि फीफा से संबद्ध परिसंघ और संघ इस प्रस्ताव के पक्ष में होंगे। इससे पता चलेगा कि हमने अतीत की घटनाओं से सबक लिया है।”

अगले साल फरवरी में ज्यूरिख में फीफा का विशेष सम्मेलन होने वाला है जिसमें फीफा के अगले अध्यक्ष का चुनाव भी होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493