विशेष शैली की फिल्में चुनिंदा : डग्गूबाती

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। हाल में ‘बेबी’ फिल्म में नजर आए अभिनेता राणा डग्गूबाती का कहना है कि दक्षिण भारतीय फिल्मजगत को अभी कुछ विशेष शैली की फिल्मों के साथ प्रयोग करना बाकी है।

डग्गूबाती ने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच अंतर के बारे में आईएएनएस को बताया, “दक्षिण भारतीय फिल्में आमतौर पर बड़े सिनेमाघर को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जबकि इसमें विशेष शैली की फिल्में बहुत कम हैं।”

हिंदी फिल्मों में उनकी हालिया पसंदीदा फिल्म शूजित सरकार की ‘पीकू’ है।

डग्गूबाती ने कहा, “मैंने फिल्म देखने के बाद शूजित एवं दीपिका पादुकोण को फोन किया और इतनी उम्दा फिल्म के लिए उन्हें बधाई दी। यह सच में मर्मस्पर्शी है। अमिताभ बच्चन ने अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया। वह हर तरह से उत्कृष्ट हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493