चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता कमल हासन की 2013 में आई फिल्म ‘विश्वरूपम’ की सीक्वल ‘विश्वरूप-2’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कमल द्वारा निर्मित, लिखित व निर्देशित इस फिल्म की रिलीज की तारीख सोमवार को बयान के जरिए घोषित की गई।
कमल, जो अब राजनीति में सक्रिय हैं, वह फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका में हैं।
फिल्म के हिंदी संस्करण को रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा पेश किया जाएगा। तमिल वर्जन और तेलुगू में डब संस्करण का निर्माण राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा आस्कर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए की गई है।
फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी होगा। आमिर खान हिंदी ट्रेलर का लॉन्च करेंगे, जबकि श्रुति हासन तमिल संस्करण और एनटीआर जूनियर तेलुगू में डब संस्करण के ट्रेलर को लॉन्च करेंगे।
dharmpath.com dharmpath