विश्वासघाती नहीं हैं तेवेज : माराडोना

रियो डी जनेरियो, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल जगत के दिग्गज डिएगो माराडोना ने बोका जूनियर्स के प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह कालरेस तेवेज का खुले दिल से स्वागत करें।

शंघाई शेनहुआ में खराब प्रदर्शन के बाद तेवेज अपने देश वापसी कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैनचेस्टर युनाइटेड और जुवेंतस के पूर्व स्ट्राइकर ने चीनी सुपर लीग क्लब शेनहुआ के लिए खेले गए 16 मैचों में से केवल एक में गोल किया।

तेवेज दिसम्बर, 2016 में बोका जूनियर्स से शेनहुआ क्लब में शामिल हुए थे।

ब्यूनस आयर्स के क्लब बोका ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि 33 वर्षीय खिलाड़ी तेवेज क्लब में वापसी कर चुके हैं। क्लब ने हालांकि, करार से संबंधित चीजों का खुलासा नहीं किया।

इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में माराडोना ने कहा कि तेवेज की ईमानदारी पर सवाल उठाना गलत है।

साल 1986 में विश्व कप जीतने वाले माराडोना ने कहा, “वह चीन गए और उन्होंने वहां काफी पैसे कमाए। अब वह बोका में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने किसी के साथ भी विश्वासघात नहीं किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493