विश्वास, सही नीयत से सभी सपने साकार हो सकते हैं : अली जफर

लाहौर, 9 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘तीफा इन ट्रबल’ में नजर आने को तैयार अभिनेता अली जफर का मानना है कि विश्वास, सही इरादे और कड़ी मेहनत से आप कोई भी सपना पूरा कर सकते हैं।

बयान के मुताबिक, इस फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय वितरण के लिए अली की लाइटिंग प्रोडक्शंस और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने हाथ मिलाया है।

यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।

अली ने कहा, “मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि सही नीयत, सद्भावना और कड़ी मेहतन से आप अपने हर सपने को साकार कर सकते हैं। आज, मैं अपना एक बड़ा सपना पूरा होते देख बहुत भावविभोर हूं। हमारे सिनेमा को सही तरीके से वैश्विक पटल पर रखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493