विश्व एथलटिक्स (हैमर थ्रो) : पोलैंड के फाजेक ने बचाया खिताब

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन पोलैंड के पॉवेल फाजेक ने रविवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के हैमर थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन पोलैंड के पॉवेल फाजेक ने रविवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के हैमर थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

दो साल पहले जर्मनी में विश्व चैम्पियन बने फाजेक ने 80.88 मीटर दूरी के साथ अपना खिताब बचाया। फाजेक ने मास्को में 81.97 मीटर के साथ स्वर्ण जीता था।

ताजिकिस्तान के दिलशेद नाजारोव ने 78.55 मीटर के साथ रजत जीता जबकि पोलैंड के ही वोजिएक नोविस्की ने 78.55 मीटर के साथ कांस्य जीता। नोविस्की अपने एक प्रयास में फाउल कर बैठे थे जबकि उन्हीं के बराबर दूरी नापने पाले नाजारोव ने एक भी फाउल नहीं किया।

नाजारोव रूस में दो साल पहले पांचवें स्थान पर रहे थे। दूसरी ओर रूस में 2013 में रजत जीतने वाले हंगरी के क्रिस्टीयन पार्स इस साल चौथे स्थान पर रहे। पार्स ने 77.32 मीटर हैमर फेका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493