लंदन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की टोरी बोवी ने यहां खेली जा रही आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
बोवी ने रविवार रात इस स्पर्धा में 10.85 सेकेंड का समय निकालते हुए सोना हासिल किया।
वह इस चैम्पियनिशप के पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतने में सफल रही थीं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने पदक के रंग का बदल लिया।
आइवरी कोस्टा की मैरी जोसे, बोवी से बेहद करीबी अंतर से चूक गईं। मैरी ने 10.86 सेकेंड का समय निकालते हुए रजक पदक हासिल किया। नीदरलैंडस की डेफ्ने स्कीपर्स 10.96 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
विश्व चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में डेफ्ने ने रजत पदक जीता था, लेकिन इस बार उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath