बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी पुरुषों ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में अपना वर्चस्व कायम रखा है। अमेरिकी टीम ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 15वें संस्करण की अंतिम स्पर्धा का स्वर्ण वर्ल्ड लीडिंग टाइम के साथ जीता।

अमेरिकी टीम ने 2.57.82 मिनट में पहला स्थान हासिल किया। अमेरिका ने मास्को में भी स्वर्ण जीता था। त्रिनिदाद एवं टोबैगो को ने 2.58.20 मिनट के साथ नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए रजत हासिल किया।
ब्रिटेन ने 2.58.51 मिनट में कांस्य जीता। दो साल पहले मास्को में रजत जीतने वाली जमैका की टीम को इस साल चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
मास्को में कांस्य जीतने वाली रूसी टीम इस साल आठवें स्थान पर रही।
dharmpath.com dharmpath