विश्व एथलेटिक्स (ऊंची कूद) : रूस की कुचिना ने जीता स्वर्ण

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा का स्वर्ण रूस की मारिया कुचिना ने जीता।

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा का स्वर्ण रूस की मारिया कुचिना ने जीता।

कुचिना ने शनिवार को 2.01 मीटर की ऊंचाई को बिना फाउल के पार करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

क्रोएशिया की ब्लांका ब्लसिक ने भी 2.01 मीटर की ऊंची नापी लेकिन 1.92 मीटर की ऊंचाई नापते वक्त हुए एक फाउल ने उन्हें स्वर्ण से दूर कर दिया।

इसी तरह रूस की एना चिचेरोवा ने भी 2.01 मीटर की ऊंचाई नापी लेकिन 1.97 और 2.01 की ऊंचाई नापने के दौरान हुए एक-एक फाउल ने उन्हें रजत से दूर कर दिया।

तीन खिलाड़ियों ने 2.03 मीटर की ऊंचाई नापने का भी प्रयास किया लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493