विश्व एथलेटिक्स : कोरी कार्टर ने जीती महिलाओं की बाधा दौड़

लंदन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। यहां खेली जा रही आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की बाधा दौड़ में अमेरिका की कोरी कार्टर ने सभी को हैरान करते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कार्टर ने गुरुवार को 53.07 सेकेंड का समय निकालते हुए ओलम्पिक विजेता और हमवतन दालिहा मुहम्मद को पछाड़ते हुए पदक हासिल किया।

दो बार की मौजूदा विजेता चेक गणराज्य की जुजाना हेजनोवा भी कार्टर के आगे अपना खिताब नहीं बचा सकीं।

जीत के बाद कार्टर ने कहा, “मैं इस समय बेहद खुश हूं। यह मेरे लिए आर्शिवाद है। यह ऐसा अहसास है जिसे मैंने कभी अनुभव नहीं किया।”

मुहम्मद ने 53.50 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत हासिल किया। पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा, “मैं वाकई में जीतना चाहती थी, लेकिन इस सीजन में मैंने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। रजत पदक जीत कर मुझे गर्व है।”

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा जीत के लिए जाती हूं, लेकिन में पोडियम पर आने से खुश हूं।”

जमैका की रिस्टाना ट्रासी ने 53.74 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493