लंदन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के पिएरे एम्ब्रोस बोसे ने यहां जारी आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।
बोसे मंगलवार रात को खेली गई इस स्पर्धा में 1: 44:76 मिनट का समय निकालते हुए सोना अपने नाम करने में सफल रहे।
पोलैंड के एडम कोट दूसरे स्थान पर रहे। वह 1: 44:95 मिनट का समय निकालते हुए रजत पदक हासिल करने में सफल रहे। केन्या के किपयेगोन बेट ने स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 1: 45:21 मिनट का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
इस स्पर्धा के मौजूदा विजेता केन्या के डेविड रुडिशा चोट के कारण विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सके।
अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की वेबसाइट ने बोसे के हवाले से लिखा, “मुझे खतरा मोल लेना पसंद है। आज (मंगलवार को) भी मैंने जोखिम उठाया। मैंने इस जीत को काफी प्रतिबद्धता के साथ अपने नाम किया है।”
dharmpath.com dharmpath