विश्व एथलेटिक्स (महिला मैराथन) : जैयशा 18वें, सुधा 19वें स्थान पर (लीड-1)

बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयनशिप की महिला मैराथन स्पर्धा में भारत की जैयशा ओर्चातेरी ने रविवार को नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ 18वां और सुधा सिंह ने 19वां स्थान हासिल किया।

33 साल की जैयशा ने 2 घंटा 34.43 मिनट समय में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। दूसरी ओर, 29 साल की सुधा ने 2 घंटा 35.35 मिनट में रेस पूरी की। यह उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ समय है।

ओलम्पिक एथलीट सुधा ने इससे पहले मैराथन का राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया था। सुधा ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। जैयशा ने पहली बार किसी वैश्विक आयोजन में हिस्सा लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया।

इथियोपिया की मारा दिबाबा ने 2 घंटा 27.35 मिनट के साथ स्वर्ण जीता। दिबाबा ने पहली बार अपने देश को मैराथन में स्वर्ण दिलाया है।

केन्या की हालेप किपराप 2 घंटे 27.36 मिनट के साथ रजत और इयुनिस किरवा ने 2 घंटे 27.39 मिनट के साथ कांस्य जीता।

दो साल पहले मास्को में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली केन्या की एडिला नेरिंगवोनी किपलागाट अपना खिताब बरकरार नहीं रख सकीं। किपलागाट ने 2 घंटे 28.18 मिनट के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493