बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी की क्रिस्टीना श्वानित्ज, चीन की लिजियाओ गांग और अमेरिका की मिशेल कार्टर ने शनिवार को यहां जारी एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप के पहले दिन महिला शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल शनिवार को ही होगा।
दो साल पहले मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में रजत जीतने वाली श्वानित्ज ने सबसे अधिक 19.39 मीटर दूरी नापते हुए क्वालीफाईंग में हिस्सा लेने वाली एथलीटों में पहला स्थान हासिल किया।
इसी तरह मास्को में कांस्य जीतने वाली गांग ने 19.11 मीटर के साथ फाइनल में स्थान बनाया लेकिन पदक का रंग बदलने की उनकी कोशिश में अमेरिका की कार्टर भंग डाल सकती हैं।
कार्टर ने 19.22 मीटर के साथ फाइनल में स्थान बनाया है। कार्टर मास्को में गांग के बाद फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं। मास्को में न्यूजीलैंड की वालेरी एडम्स ने स्वर्ण जीता था। इस साल एडम्स हिस्सा नहीं ले रही हैं।
श्वानित्ज ने 20.41 मीटर के साथ मास्को में रजत हासिल किया था। एडम्स ने 20.88 मीटर की दूरी नापी थी और गांग ने 19.95 मीटर के साथ कांस्य जीता था।