विश्व एथलेटिक्स : 10 हजार मीटर दौड़ का खिताब बचाने उतरेंगे फाराह

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन ब्रिटेन के मो फाराह शनिवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने खिताब की रक्षा के लिए ऐतिहासिक बर्ड्स नेट्स स्टेडियम के ट्रैक पर उतरेंगे।

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन ब्रिटेन के मो फाराह शनिवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने खिताब की रक्षा के लिए ऐतिहासिक बर्ड्स नेट्स स्टेडियम के ट्रैक पर उतरेंगे।

फाराह ने मास्को विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था। फाराह ने 27 मिनट 21.71 सेकेंड के सत्र के सबसे अच्छे समय के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

मास्को में इथियोपिया के इब्राहिम जेलान दूसरे स्थान पर रहे थे। जेलान ने भी 27 मिनट 22.23 सेकेंड का सत्र का अपना सबसे अच्छा समय निकाला था लेकिन जेलान बीजिंग नहीं पहुंचे हैं।

विश्व चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में केन्या के पॉल तेनुई ने कांस्य जीता था। तेनुई ने 27 मिनट 22.61 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान पाया था।

इस साल तेनुई अपने पदक का रंग बदलने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं और जेलान की अनुपस्थिति में उनके पदक का रंग बदलने की उम्मीद भी है।

इस सत्र में फाराह ने 26 मिनट 50.97 सेकेंड का अपना सबसे अच्छा समय निकाला है। यह समय मास्को में स्वर्ण दिलाने वाले उनके समय से बेहतर है।

ऐसे में उनके खिताब तक फिर से पहुंचने में दिक्कत का अंदेशा नहीं है लेकिन मास्को में उनके साथ पोडियम साझा करने वाले तेनुई ने 26 मिनट 51.86 सेकेंड के साथ उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

बीजिंग में 10 हजार मीटर खिताब के लिए दौड़ में शामिल 27 धावकों में से सिर्फ तीन ही ऐसे है, जिन्होंने इस सत्र में 26 मिनट के आसपास का समय निकाला है।

इस फेहरिस्त में तीसरा नाम ज्योफ्री किपसांग कैमोरूर का है। किपसांग ने इस सत्र में 26 मिनट 52.65 सेकेंड का समय निकाला है और वह बीजिंग में पदक के दावेदारों में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493