बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जमैका की डेनिएला विलियम्स ने शुक्रवार को यहां महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण जीत लिया।
मास्को में पोडियम साझा करने वाली मौजूदा चैम्पियन अमेरिका की ब्रियाना रोलिंस और मास्को में कांस्य जीतने वाली बिटेन की टिफाने पोर्टर अपना जादू नहीं दिखा सकीं और इस तरह इस स्पर्धा को एक नया विश्व चैम्पियन मिला।
विलियम्स ने 12.57 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। यह उनका श्रेष्ठ व्यक्तिगत समय है। जर्मनी की सिंडी रोलेडर ने 12.59 सेकेंड के साथ रजत और बेलारूस की एलेना ने राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ कांस्य जीता। टाले ने यह रेस 12.66 सेकेंड में पूरी की।
मास्को में चैम्पियन बनकर उभरीं रोलिंस 12.67 सेकेंड के साथ चौथे और उनके साथ कांस्य जीतने वाली पोर्टर 12.68 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
मास्को में 12.44 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीतने वाली रोलिंस ने 12.71 सेकेंड के साथ सेमफाइनल के हीट-3 में पहला स्थान प्राप्त किया था। पोर्टर 12.62 सेकेंड के साथ दूसरे हीट में पहले स्थान पर रहीं।
सेमीफाइनल में विलियम्स ने सबस अच्छा समय निकाला था। विलियम्स 12.58 सेकेंड के साथ पहले हीट में पहले स्थान पर रहीं थीं और फिर वह अपने इसी समय के आसपास रहते हुए विजेता बनकर उभरीं।
dharmpath.com dharmpath