विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में 12वें रहे भारत के बालजिंदर

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के बालजिंदर सिंह ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में श्रेष्ठ व्यक्तिगत समय के साथ 12वां स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने जीता। लोपेज ने एक घंटे 19.14 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन के झेन वांग (1 घंटे 19.29 मिनट) को दूसरा स्थान मिला जबकि कनाडा के बेंजामिन थार्न (1 घंटे 19.57 मिनट) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बालजिंदर ने यह रेस एक घंटे 21.44 मिनट में जीता। लंदन ओलम्पिक में बालजिंदर ने 43वां स्थान हासिल किया है। इस लिहाज से यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस स्पर्धा में भारत के लिए दो अन्य धावक भी दौड़े। गुरमीत सिंह ने 36वां और चंदन सिंह ने 42वां स्थान पाया। गुरमीत ने एक घंटे 25.22 मिनट में यह रेस पूरी की जबकि चंदन ने एक घंटे 26.40 मिनट में फिनिश लाइन छुआ।

मास्को विश्व चैम्पियनशिप में गुरमीत ने 33वां और चंदन ने 34वां स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493