विश्व एथलेटिक्स (800 मी.) : खोया गौरव हासिल करने उतरेंगे रुडिशा

बीजिंग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। ओलम्पिक चैम्पियन और 800 मीटर के विश्व रिकार्डधारी एथलीट डेविड लेकुता रुडिशा मंगलवार को अपना विश्व खिताब फिर से हासिल करने के लिए ट्रैक पर उतरेंगे।

रुडिशा ने 2011 में डाएगू में विश्व खिताब जीता था लेकिन वह 2013 के मास्को विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी मौजूदगी में मास्को में इथियोपिया के मोहम्मद अमान ने यह खिताब जीता था।

रुडिशा ने डाएगू में सूडान के अबूबकर काकी को पीछे छोड़ते हुए विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद रुडिशा ने लंदन ओलम्पिक में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीता था।

रुडिशा ने लंदन में एक मिनट 40.91 सेकेंड समय के साथ विश्व रिकार्ड कायम किया था।

बीजिंग में खिताब दोबारा हासिल करने के क्रम में रुडिशा को बोत्सवाना के नेजिल आमोस की चुनौती का सामना करना होगा। आमोस ने लंदन ओलम्पिक के बाद से छह बार रुडिशा को हराया है।

इसके अलावा रुडिशा को अपने ही देश के फग्र्यूसन चेरूयोत और अल्फ्रेड किपकेटेर की भी चुनौती का सामना करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493