पर्थ, 4 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान टीम ने वाका मैदान पर बुधवार को आस्ट्रेलिया के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने क फैसला किया है।
आस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मैच खेले हैं। पहले मैच में उसे इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिली जबकि बांग्लादेश के साथ दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और उसे बांग्लादेश के साथ अंक बांटने पड़े। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हार मिली।
अफगानिस्तान के लिहाज से यह मैच इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह विश्व की शीर्ष टीम के सामने उसी के मैदान पर खेल रहा है। टीम के खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा अनुभव होगा।
अफगानिस्तान वैसे इससे पहले एकबार आस्ट्रेलिया का सामना कर चुकी है। शारजाह में 2012 में हुए उस मुकाबले को कंगारू टीम ने 66 रनों से जीता था।
अफगानिस्तान फिलहाल अंकतालिका में पांचवें पायदान पर है। उसने तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ हालांकि जीत हासिल कर पिछले ही हफ्ते अफगानिस्तान ने विश्व कप की अपनी पहली जीत हासिल की।
टीमें :
आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, एरोन फिंच, माइकल क्लार्क (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, ब्रैड हेडिन (विकेटकीपर), मिशेल जानसन, जेम्स फॉल्कनर, मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड।
अफगानिस्तान : जावेद अहमदी, नवरोज मंगल, उस्मान गनी, असगर स्टानिकजाई, नजीबुल्लाह जादरान, शमिउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी (कप्तान), अफसर जाजाई (विकेटकीपर), दौलत जादरान, हामिद हसन, शपूर जादरान।
dharmpath.com dharmpath