विश्व कप की तैयारियों के खर्च में कटौती करेगा रूस

मॉस्को, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री ने कहा है कि 2018 में यहां होने वाले फीफा विश्व कप की तैयारियों में होने वाले खर्च में 40 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कटौती की जाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी वेबसाटइ पर सोमवार को छपे रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि खर्च में कमी लाने के लिए 25 कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे जबकि 14 की रूपरेखा और छोटी की जाएगी। इससे आयोजकों के करीब 47.5 करोड़ डॉलर बचेंगे।

साथ ही जिन परियोजनाओं में कटौती की जाएगी उसमें प्रतियोगियों और मीडियाकर्मियों के लिए तैयार की जाने वाली आवास व्यवस्था भी शामिल है।

खेल मंत्री विटाली मुट्को ने हालांकि खराब अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए जनवरी में खर्च में कटौती की घोषणा की थी।

विश्व कप का आयोजन रूस के 11 शहरों में होना है। इसके अलावा टूर्नामेंट के दौरान रूस आने वाले प्रशंसकों और टीमों के लिए 20 अन्य शहरों में भी आवास सुविधाएं तैयार की जानी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493