विश्व कप की मेजबानी के लिए 100 प्रतिशत तैयार रूस : इन्फेंटीनो

मॉस्को, 7 जून (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो का कहना है कि रूस फुटबाल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए 100 प्रतिशत तैयार है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन्फेंटीनो को केवल रूस में रंगभेद, मानवाधिकार और सुरक्षा को लेकर चिंता है।

इन्फेंटीनो ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि हम यह कह सकते हैं कि रूस फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए 100 प्रतिशत तैयार है और 14 जून से वास्तव में पूरा विश्व इस बात को जान पाएगा। हर कोई देख पाएगा कि मैचों का आयोजन करने वाले स्टेडियम असल में कितने सुंदर हैं और देश आगंतुकों का स्वागत कितने भव्य तरीके से करता है। यह एक शानदार अनुभव है।”

हाल ही में हुए मैचों के कारण रूस को रंगभेद, सुरक्षा संबंधी विवादों का सामना करना पड़ा था। पिछले माह प्रशंसकों द्वारा रंगभेद के नारे लगाए जाने के कारण रूस पर फीफा द्वारा जुर्माना भी लगाया गया था।

इस पर इन्फेंटीनो ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं भेदभाव, मानवाधिकार या सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं हूं लेकिन निश्चित तौर पर हम इस मामले को बड़ी गंभीरता ले रहे हैं। हमारे पास ऐसे मामलों पर निगरानी रखने के लिए एक विभाग है और अगर ऐसा कुछ होता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493