विश्व कप के ग्रुप-एफ के सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलोअर

बोगोटा, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट-2018 के लिए ग्रुप-एफ में शामिल टीमों जर्मनी, मेक्सिको, स्वीडन और दक्षिण कोरिया के सोशल नेटवर्क पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं।

इन टीमों के सोशल मीडिया पर कुल 24,150,755 फॉलोअर्स हैं और इनके प्रशंसकों की संख्या में भी कोई कमी नहीं है।

समाचार एजेंस सिन्हुआ के अनुसार, वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट फ्रैंसरैंकिंग डॉट कॉम’ पर जारी अध्ययन के तहत फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और ट्विटर पर फॉलोअर्स का संख्या देखने वाले ‘टु वे स्पोर्ट्स इंडेक्स’ ने यह बताया है कि मेक्सिको के सोशल मीडिया पर 14,812,206 प्रशंसक, जर्मनी के 8,748,891, स्वीडन के 304,041 और दक्षिण कोरिया के 285,617 प्रशंसक हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हासिल करने वाले ग्रुपों की सूची में ग्रुप-ई दूसरे स्थान पर है। इस ग्रुप में शामिल टीमों-ब्राजील, कोस्टा रिका, स्विट्जरलैंड और सर्बिया के सोशल मीडिया पर कुल 16,387,288 प्रशंसक हैं। इसमें ब्राजील के 15,160,199, कोस्टा रिका के 786,467, स्विट्जरलैंड के 248,019 और सर्बिया के 192,603 प्रशंसक हैं।

इसके अलावा, अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा कि विश्व कप के ग्रुप-सी, ग्रुप-बी, ग्रुप-जी और ग्रुप-एच के फॉलोअरों की संख्या बढ़ सकती है।

इस बीच, विश्व कप में प्रवेश करने वाली टीमों की बात की जाए, तो पेरू के प्रशंसक सबसे अधिक हैं। उसके 483,538 प्रशंसक हैं।

इसके बाद, इस सूची में अर्जेटीना (333,745), फ्रांस (191,825), ब्राजील (186,849) और कोलंबिया (167,378) की टीमें हैं।

पेरू ने 36 साल बाद और मिस्र ने 28 साल बाद विश्व कप में क्वालीफाई किया है और ऐसे में ‘टु वे स्पोर्ट्स इंडेक्स’ में इन टीमों के प्रति सकारात्मक नजरिया देखने को मिल रहा है।

फीफा विश्व कप टूर्नामेंट-2018 का आगाज अगले साल रूस में होगा और 14 जून से 15 जुलाई तक इसके मैच रूस के 11 शहरों में खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493