विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में ओमान से भिड़ेगा भारत

बेंगलुरू, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम फीफा विश्व कप-2018 के क्वालीफाइंग मुकाबले में गुरुवार को श्री कांतिरावा स्टेडियम में ओमान से भिड़ेगी।

विश्व रैंकिंग में 101वें स्थान पर मौजूद ओमान पिछले साल ब्राजील में हुए विश्व कप में क्वालीफाई करने से मामूली अंतर से चूक गया था। उसे तब अपने आखिरी क्वालीफाइंग ग्रुप मैच में जॉर्डन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत विश्व रैंकिंग में 141वें पायदान पर है और उसे क्वालीफाइंग दौर में ग्रुप-डी में रखा गया है। भारतीय टीम अपने ग्रुप का पहला मैच भले ही अपने प्रशंसकों के बीच खेलेगी, इसके बावजूद ओमान से मुकाबला उसके लिए आसान नहीं होगा।

दोनों टीमों के बीच पूर्व में चार मैच हुए हैं, जिनमें से दो में ओमान विजयी रहा और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच ड्रा रहा।

आखिरी बार दोनों टीमें फरवरी-2012 में मस्कट में भिड़ी थी, जिसे ओमान ने 5-1 से जीता। ओमान इस प्रदर्शन को यहां भी दोहराना चाहेगा।

दूसरी ओर, भारत क्वालीफाइंग के पहले दौर में नेपाल के साथ हुए मुकाबले से आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेगा। भारत ने हाल में नेपाल को क्वालीफायर्स राउंड-1 के मैच में 2-0 से हराया था, जबकि दूसरा मैच गोलरहित रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493