विश्व कप क्वालीफायर : अल्जीरिया ने नाइजीरिया से ड्रॉ खेला

अल्जीयर्स (अल्जीरिया), 11 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी अल्जीयर्स से 420 किलोमीटर दूर कॉन्स्टैंटाइन के हमालाओई स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व क्वालीफायर के आखरी मैच में नाइजीरिया ने अल्जीरिया को 1-1 पर रोक दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अल्जीरिया के नए कोच रबा मोंजेर स्टार खिलाड़ी हिलाल सोदानी और नबील बेंतालेब के बिना शुक्रवार को अपने नए कार्यकाल की शुरुआत जीत के साथ करना चाहते थे।

नाइजीरिया के जॉन ओगू ने मैच के 63वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अल्जीरिया के यासीन ब्राहिमी ने बराबरी का गोल दागा।

नाइजीरिया अगले 2018 में रूस में होने वाले विश्व कप में अपना स्थान पहले ही सुनिश्चित कर चुके हैं। वह ग्रुप बी में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि अल्जीरिया केवल 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493