विश्व कप क्वालीफायर के लिए डियाज चिली की टीम से बाहर

सैंटियागो, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। पुमास उनाम के मिडफील्डर मार्सेलो डियाज अगले माह विश्व कप क्वालीफायर में इक्वाडोर और ब्राजील के खिलाफ खेले जाने वाले मैचों में चिली की टीम में नहीं होंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हैम्बर्ग के पूर्व खिलाड़ी चिली टीम की स्वर्णिम पीढ़ी के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जिनके समय में टीम ने लगातार दो बार कोपा अमेरिका का खिताब जीता था।

आर्सेनल के फारवर्ड एलेक्सिस सांचेज और बायर्न म्यूनिख के मिडफील्डर आर्तुरो विडाल को दो क्वालीफायर मैचों के लिए घोषित चिली की 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

कोच जुआन एंटोनियो पिज्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी योजना आगामी दिनों में चिली टीम में स्थानीय खिलाड़ियों को शामिल करने की है।

पिज्जी ने कहा, “मेरा मानना है कि इन मैचों के लिए हमने जिन खिलाड़ियों का चयन किया है, उनमें वे सभी क्षमताएं हैं जिनकी हमें अपनी योजनाओं में जरूरत है।”

चिली का सामना पांच अक्टूबर को इक्वाडोर से होगा और इसके पांच दिन बाद उसका सामना ब्राजील से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493